Work From Home: नौकरी करना नहीं पसंद? तो घर बैठकर शुरू करें ये काम और महीने के कमाएं 25 से 30 हजार रुपए
Work From Home: दोस्तों आजकल महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है जिससे कि आम आदमी की जिंदगी दिन में दिन काफी कमजोर होती जा रही है। ऐसे कई सारे लोग हैं जो पैसे कमाना चाहते हैं। लेकिन पैसे कमाने के लिए उन्हें किसी बड़े शहर में जाना होता है और वहां पर भी नौकरी लगती है तो रूम का भाड़ा, खाने पीना का भाड़ा ऐसे देना पड़ता है।
जिससे कि, आदमी जितना भी कमाएगा तो उसके आधे पैसे इसी में जाते हैं। मतलब की बड़े शहर में जाकर भी नौकरी करते हैं तो हमारे पास पैसे नहीं बचते। इसलिए कुछ लोग नौकरी करना पसंद नहीं करते। इसी समस्या को देखते हुए आज हम उन लोगों के लिए एक बहुत ही शानदार वर्क फ्रॉम होम जॉब के बारे में बताने वाले हैं।
डाटा एंट्री जॉब क्या है?
दोस्तों अगर आप पढ़े लिखे हो तो आपने डाटा एंट्री जॉब के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक ऐसी जॉब है जो आप कहीं से भी शुरू कर सकते हैं। इस जॉब को करने के लिए आपके पास एक कंप्यूटर या फिर लैपटॉप होना अनिवार्य है। लेकिन ऐसे कुछ लोग हैं जो ऑनलाइन डाटा एंट्री की जॉब करने से डरते हैं।
उनको डर रहता है कि अगर मैं काम भी करता हूं तो सामने वाला पैसा देगा या नहीं। इसी डर से वह ऑनलाइन काम नहीं करते। लेकिन दोस्तों आपको बता दे कि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह बताने वाले हैं कि डाटा एंट्री की जॉब आपको कहां मिलती है। जिससे कि आपको आसानी से समझ आ सके।
कहां मिलेगी डाटा एंट्री की जॉब?
बहुत से लोगों का यही सवाल रहता है कि, आखिर मुझे डाटा एंट्री की जेनुइन जॉब कहां मिलेगी। तो दोस्तों ध्यान दीजिए मैं आपको अभी कुछ वेबसाइट के नाम बताने जा रहा हूं जहां पर आपको जेनुइन जॉब आसानी से मिलती है। सबसे पहले आप Freelancer, Truelancer, Internshala और Indeed जैसे प्लेटफार्म इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यहां पर आपको किसी भी प्रकार का धोखा नहीं होता है। हालांकि अगर आप अप्लाई करते हैं और सामने वाला पैसों की मांग करता है तो आपको ऐसे में पैसे नहीं देने हैं क्योंकि ऐसे लोग फ्रॉड होते हैं।
महीने की कितनी कमाई होती है?
अगर कमाई की बात की जाए तो यह सब कुछ आपके ऊपर निर्भर है। यानी कि अगर आप 2 से 3 घंटे काम करते हैं, तो आपको ₹15000 तक की सैलरी मिल सकती है। वही आप 5 घंटे तक काम करेंगे तो₹20000 तक की सैलरी मिल सकती है।
जबकि 7 से 8 घंटे तक काम करने पर 25 से 30000 पर तक की सैलरी मिलती है। सीधी बात कही जाए तो महीने की कमाई आपके ऊपर निर्भर करती है।
डाटा एंट्री करनी नहीं आती है तो क्या करें?
अगर आपको सचमुच घर बैठे काम करने की चाह है। किंतु आपको डाटा एंट्री के बारे में कुछ भी पता नहीं है तो ऐसे में आपको बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। चूंकि आप यूट्यूब के माध्यम से डाटा एंट्री कैसे की जाती है वह सीख सकते हैं।
अगर आपको प्रोफेशनल की तरह काम करना है तो बाहर जाकर आप डाटा एंट्री सीख सकते है। यदि आप किसी ऑफिशल इंस्टिट्यूट पर जाकर डाटा एंट्री सीखते हैं तो आपको जल्दी जॉब लग सकती हैं। क्योंकि अगर आप वहां पर सीखते हैं तो आपको सर्टिफिकेट दिया जाता है।