Post Office RD Scheme: 1, 2, 3 हजार रुपए निवेश करने पर, 5 साल में कितने पैसे मिलेंगे? कैलकुलेशन देखें
Post Office RD Scheme: नमस्कार दोस्तों अगर आप भी किसी योजना में अपना पैसा निवेश करने का सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हम ऐसी योजना के बारे में बताने वाले हैं जहां अगर आप अपना पैसा लगाते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर लाखों रुपए तक का रिटर्न मिलता है। ओम नमः शिवाय अगर आपको भी इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी चाहिए तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आपको इस आर्टिकल के द्वारा सभी जानकारी विस्तार से बताई गई है।
क्या है पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम?
दोस्तों अगर आपको पता नहीं है तो आपको बता दे की पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम का पूरा मतलब रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम होता है। जिसमें आपको हर महीने पैसे जमा करने होते हैं। खास बात तो यह है कि आपको यहां पर वन टाइम पैसे जमा करने की बिलकुल जरुरत नहीं होती है।
बल्की आपको हर महिने पैसे जमा करने होते हैं। अगर कितना निवेश कर सकते हैं इसकी बात की जाए तो कोई भी व्यक्ति ₹100 से लेकर अपने मन से कितना भी पैसा निवेश कर सकते हैं। अधिकतम की कोई भी सीमा रखी नहीं गई है।
₹1000 जमा पर कितना रिटर्न मिलेगा?
उदाहरण के लिए अगर आप इस स्कीम में 5 साल तक हर महीने ₹1000 जमा करते हैं तो इस हिसाब से देखा जाए तो आपको ₹60000 तक की राशि निवेश करनी होगी। इसके बाद आपको यहां पर 6.70% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल में 11369 रुपए का सिर्फ ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर पूरी रकम 71369 रुपए मिलेगी।
₹2000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न?
अगर कोई व्यक्ति पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में हर महीने ₹2000 जमा करता है और ऐसे करते-करते 5 साल तक जमा करता है तो उनको 120000 रुपए तक की राशि जमा करनी होती है। इसके बाद उनका 6.70% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 22732 रुपए तक ब्याज मिलता है। अगर मैच्योरिटी पर कितनी रकम मिलती है। उसकी बात की जाए तो आपके यहां पर 142732 रुपए रकम मिलती है।
₹3000 जमा करने पर मिलेगा इतना रिटर्न?
अगर आपका बजट हर महीने ₹3000 निवेश करने का है और आप लगातार 5 साल तक इतने पैसे निवेश करते हैं तो इस हिसाब से देखा जाए तो आपको 180000 रुपए तक पूरी राशि निवेश करनी होगी। इसके बाद 6.70% वार्षिक ब्याज दर के हिसाब से आपको ₹34000 के आसपास ब्याज मिलता है और मैच्योरिटी पर अनुमानित रकम 214000 मिलती है।