LIC FD Scheme: LIC में 2 लाख की एफडी 2 साल के लिए, करने पर कितना रिटर्न मिलेगा? कैलकुलेशन देखें
LIC FD Scheme: हमारे भारत में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो आगे का सोचते हैं। मतलब कि भविष्य में पैसों की प्रॉब्लम ना आ सके इसलिए वह लोग अभी से किसी स्कीम में पैसे निवेश करते हैं और भविष्य में उन पैसों को निकाल लेते हैं। निवेश करने का फायदा यही होता है कि आपके पैसे सुरक्षित भी रहते हैं और आपको उस पर ब्याज भी मिलता है।
अगर आप भी ऐसी ही सुरक्षित इन्वेस्टमेंट की जगह तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एलआईसी एफडी स्कीम सबसे अच्छी साबित हो सकती हैं। यहां पर निवेश राशि पर आपको 6.90% तक का सालाना ब्याज प्रदान किया जाता है।
एलआईसी एफडी स्कीम क्या है?
दोस्तों अगर आपको एलआईसी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के बारे में पता नहीं है, तो आप लोगों को बता दे कि यह एक बैंक एफडी स्कीम की तरह ही एक स्कीम है। अगर आप बैंक में पैसों की एचडी करते हैं तो आपको 6% तक सालाना ब्याज दिया जाता है।
लेकिन वही आप एलआईसी में पैसे जमा करते हैं तो आपको 6.90% सालाना ब्याज दिया जाता है। इसी के साथ अगर मैच्योरिटी पीरियड की बात की जाए तो आपको 5 साल तक पैसे जमा करने होते हैं।
कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
मिली हुई जानकारी के अनुसार आपको बता दे की कोई भी निवेशक एलआईसी की फिक्स डिपॉजिट स्कीम में न्यूनतम ₹1000 और अधिकतम जितना चाहे उतना पैसा जमा कर सकते हैं।
यहां पर निवेश की किसी भी प्रकार की अधिकतम सीमाएं रखी नहीं गई है। इसके अलावा आप इसमें 1 साल से लेकर 5 साल के बीच कितने भी साल तक अपना पैसा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
एलआईसी एफडी स्कीम का सबसे बड़ा फायदा वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है। क्योंकि उनको सामान्य निवेश के मुकाबले 0.25% अतिरिक्त ब्याज मिलता है। उदाहरण के लिए आम आदमी को निवेश राशि पर 6.90% सालाना ब्याज दर मिलता है तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% सालाना ब्याज दर मिलता है।
इतना ही नहीं यहां पर अगर आप अपने पैसे फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं, तो आपको आयकर विभाग की धारा 80c के अंतर्गत 150000 रुपए तक का टैक्स बेनिफिट मिलता है। पैसों की जरूरत पड़ने पर आपको लोन की सुविधा भी मिलती है।
2 लाख की एफडी 2 साल के लिए, करने पर कितना रिटर्न मिलेगा?
अगर आप भी अपना पैसा सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। तो चलिए अब हम जानते हैं कि अगर आप ₹200000 की एफडी 2 साल के लिए करते है, तो कितना रिटर्न आपको मिलता है।
सबसे पहले यदि आप 2 साल के लिए ₹200000 जमा करते हैं, तो आपको 6.90% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 29 हजार 325 रुपए अनुमानित ब्याज मिलेगा और वहीं मैच्योरिटी पर पूरी रकम 2 लाख 29 हजार 325 रुपए मिलेगी।