Business Idea: खाली कमरे से शुरू करें ये धांसू बिजनेस, महीने की होती रहेगी छप्परफाड़ कमाई
Business Idea: नमस्कार दोस्तों अगर आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं परंतु आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा बिजनेस शुरू करना हमारे लिए सबसे अच्छा रहेगा। तो आपको मैं एक बात बता दूं की सबसे पहले आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। चूंकि आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताया है जो कोई भी व्यक्ति शुरू कर सकता है। खास बात तो यह है कि यहां पर आपको किसी भी पढ़ाई लिखाई या फिर डिग्री की जरूरत नहीं होती। आप अनपढ़ भी हो तो भी चलेगा। अगर बिजनेस आइडिया की बात करें तो उसका नाम अचार बनाने का है।
अचार बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?
दोस्तों आपको सबसे जरूरी बात बता दे तो अभी हाल ही में गर्मियों का मौसम शुरू हुआ है और इस मौसम में आम काफी आते हैं। लोग आम आने के बाद अचार बनाते हैं लेकिन किसी-किसी के हाथ में वह जादू नहीं होती वह स्वाद नहीं होता जो लोग चाहते हैं। अगर आप अचार बनाने में मास्टर हो तो आपके लिए यह बिजनेस काफी फायदेमंद रह सकता है।
अचार बनाने का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको आम की जरूरत पड़ेगी। हालांकि आम के अलावा आप नींबू, मिर्च या फिर आंवला का भी अचार बना सकते हैं। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपके पास एक खाली कमरा होना बहुत जरूरी है।
क्या-क्या सामग्री लगेगी?
दोस्तों अगर आपको आम का अचार स्वादिष्ट बनाना है तो इसके लिए अच्छी-अच्छी सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए। जिनमें से सबसे पहले आपको सामग्री के तौर पर आम, सौंफ, राई, सरसों, हल्दी, लाल मिर्च, हींग कलौंजी और अजवाइन जैसे अन्य सामग्री की जरूरत लगती है।
कितना निवेश लगेगा?
अब हम बात कर लेते हैं कि अचार बनाने का बिजनेस शुरू करने के लिए आखिर हमें कितने रुपए तक की लागत आ सकती है। अगर आपके पास पहले से ही खाली कमरा है, तो आपको बहुत ही कम खर्च करना पड़ेगा। इसके अलावा ऊपर बताई गई जितनी भी सामग्री है उसके लिए शुरूआत में ₹10000 तक की लागत लगेगी।
इसके अलावा कुछ मजदूर लगेंगे। मतलब की आपको शुरुआत में 15 से ₹20000 तक की लागत आती है। अगर आपके पास ज्यादा बजट है तो आप इस बिजनेस को बड़े लेवल पर कर सकते हैं।
कितना मिलेगा मुनाफा?
अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि इस बिजनेस से कितना मुनाफा मिल सकता है। तो देखिए दोस्तों अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं और उसके बाद एक अचार की बोतल ₹100 में बेचते हैं और ऐसे दिन के 10 से 20 भी अचार का डिब्बा बेचते हैं, तो इस हिसाब से आप ₹1000 से ₹2000 तक की कमाई कर सकते हैं। अगर मुनाफे की बात की जाए तो आपको 50% तक का मुनाफा आसानी से मिल जाता है।